प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंगलवार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं अवसंरचना, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि सिक्किम पूरब का स्वर्ग और ऑर्किड का बगीचा है.

सिक्किम आज अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 4000 करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा दिया.

सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में PM मोदी ने कहा, आज, हमें सिक्किम के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने का अवसर मिला है. जब जश्न इतने ऐतिहासिक हों और इतने दिव्य माहौल में मनाए जा रहे हों, तो उनकी भव्यता कई गुना बढ़ जाती है.

सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में बोलते हुए PM मोदी ने कहा, कल रोडशो के पूरे सफर के दौरान मैंने जो सबसे अच्छी चीज देखी, वह थी सिक्किम की सड़कों की सफाई. कहीं भी, दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं थी. हवा में भी सफाई थी. सड़कों पर भी सफाई थी. पीएम मोदी ने आगे कहा- आप, सिक्किम के लोग, प्रकृति के पक्के रखवाले और ब्रांड एम्बेसडर हैं.


उन्होंने कहा कि सिक्किम पूरब का स्वर्ग और ऑर्किड का बगीचा है, और यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस राज्य की “अतुलनीय सुंदरता, शांत वातावरण और आध्यात्मिक आनंद” का अनुभव करने का मौका मिला। उन्होंने प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों से भी सिक्किम में ऑर्किड के बगीचों को देखने आने की अपील की। PM मोदी ने कहा “केंद्र में BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद, सिक्किम में विकास की रफ़्तार एक बार फिर तेज़ हो गई है। पहली बार, रेलवे सिक्किम तक पहुँचने जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m