अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 सितंबर के गुजरात दौरे से ठीक पहले कांग्रेस ने राज्य में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी ने मुकुल वासनिक को हटाकर अपने तेजतर्रार राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। कर्नाटक में राजनीतिक कौशल साबित कर चुके सुरजेवाला के सामने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले गुजरात में कांग्रेस के सुस्त पड़े संगठन को रीचार्ज करने और पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी थामने की बड़ी चुनौती होगी।

भाजपा द्वारा राज्य में युवा नेतृत्व ‘एच फैक्टर’ (हर्ष संघवी और हेमांग जोशी) को आगे बढ़ाने के काट के रूप में सुरजेवाला की तैनाती को देखा जा रहा है। छात्र राजनीति और भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का अनुभव रखने वाले सुरजेवाला के आने से कांग्रेस अब राज्य में युवाओं और ‘Gen Z’ के मुद्दों पर आक्रामक रणनीति अपनाने के मूड में है।

युवाओं और शिक्षा के मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्लान

गुजरात के अधिकांश कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में 1993 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। हाल ही में ‘गुजरात पब्लिक यूनिवर्सिटीज एक्ट’ के तहत एमएस यूनिवर्सिटी (वडोदरा) जैसी संस्थाओं में भी चुनाव पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं। ऐसे में कांग्रेस आने वाले दिनों में महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, प्राइवेट बनाम सरकारी यूनिवर्सिटी और छात्र संघ चुनावों की बहाली जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने जा रही है।

यह राजनीतिक हलचल इसलिए भी अहम है क्योंकि पीएम मोदी 8 सितंबर को वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में Gen Z से सीधा संवाद करने वाले हैं। कांग्रेस ने पीएम के इस कार्यक्रम के समानांतर राज्य में अपनी धार तेज करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, सुरजेवाला की कमान में पार्टी सितंबर के अंत तक राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम भी आयोजित कर सकती है। सुरजेवाला की नियुक्ति से स्पष्ट है कि कांग्रेस भाजपा के इस मजबूत गढ़ में इस बार वॉकओवर देने के मूड में बिल्कुल नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें