नितिन नामदेव, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर में दीपावली मनाएंगे। खास बात यह है कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पहली बार दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री का बस्तर में दीपावली मनाने का कार्यक्रम खास महत्व रखता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बस्तर में दीपावली मनाने की जानकारी साझा की है। उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। बस्तर में प्रधानमंत्री की मौजूदगी के बीच दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत
वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने PM मोदी के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री जी का स्वागत है।
Heading to Bastar to celebrate Diwali with our brave security forces. This is an area where Naxalism once held sway and now, development is flourishing. I am going to salute our brave security personnel for their sacrifices, selfless service and unwavering devotion to the nation. दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2026
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

