प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। दोनों की मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक में रक्षा सहयोग पर चर्चा अहम रहने की उम्मीद है। रूस की ओर से भारत में Su-57 फाइटर जेट के प्रोडक्शन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पर समझौता संभव है। Su-57 एडवांस स्टेल्थ फाइटर जेट है और रडार के लिए भी इसे पकड़ना मुश्किल है। यह दूसरे देश की सीमा में घुसकर एयरस्ट्राइक करने में गेमचेंजर साबित हो सकता है। पुतिन गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया था।
इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक में 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य, रूस के साथ औद्योगिक सहयोग का विस्तार, रेल क्षेत्र और सुरंग निर्माण में सहयोग, रूस में भारतीय कुशल श्रमिकों की संख्या बढ़ाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा संभव है.
SCO शिखर सम्मेलन के दौरान भी मिले थे मोदी-पुतिन
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने इससे पहले पिछले हफ्ते बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष तत्काल खत्म किए जाने का आह्वान किया था और पुतिन से अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ने का आग्रह किया था.
ईरानी राष्ट्रपति से भी मिलेंगे PM मोदी
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर पीएम मोदी के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेशकियन की यह पहली भारत यात्रा है. उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नए आर्थिक दंड कदम उठाए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है.
ईरानी राष्ट्रपति पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पेजेश्कियान ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा था कि ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों को अपनी आर्थिक मजबूती बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा था कि ब्रिक्स का नया बैंक डॉलर पर देशों की निर्भरता कम करने और अमेरिका के वर्चस्व कायम करने के प्रयासों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



