चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री गुरु रविदास के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब आ रहे हैं। श्री गुरु रविदास के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उस दिन पंजाब का दौरा कर रहे हैं, जिस दिन संसद में बजट भी पेश किया जाना है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इसे लेकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए प्रस्ताव पारित किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि इस दौरे से पंजाब में भाईचारे की भावना और मजबूत होगी। लेकिन इस बेठक में इसके साथ ही भाजपा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधा और निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले जालंधर में बम संबंधी देश-विरोधी ताकतों द्वारा दी जा रही धमकियां पंजाब सरकार और पुलिस विभाग की विफलता को उजागर करती हैं। सुनील जाखड़ ने बैठक में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था संभालने में असफल रहने के कारण पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
जाखड़ ने बैठक के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही सुरक्षा की स्थिति ऐसी है, तो आम लोगों के मन में किस प्रकार का भय का माहौल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पुलिस का उपयोग कानून-व्यवस्था बहाल करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ दर्ज किए गए पुलिस मामले इस सरकार के रवैये का प्रमाण हैं, जिसमें लोगों के बोलने के अधिकार को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी छीनने की इस सरकार को अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान केवल एक मुखौटा मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री गुरु रविदास के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब आ रहे हैं। श्री गुरु रविदास के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उस दिन पंजाब का दौरा कर रहे हैं, जिस दिन संसद में बजट भी पेश किया जाना है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इसे लेकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए प्रस्ताव पारित किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि इस दौरे से पंजाब में भाईचारे की भावना और मजबूत होगी। लेकिन इस बेठक में इसके साथ ही भाजपा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधा और निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले जालंधर में बम संबंधी देश-विरोधी ताकतों द्वारा दी जा रही धमकियां पंजाब सरकार और पुलिस विभाग की विफलता को उजागर करती हैं। सुनील जाखड़ ने बैठक में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था संभालने में असफल रहने के कारण पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
जाखड़ ने बैठक के दौरान सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही सुरक्षा की स्थिति ऐसी है, तो आम लोगों के मन में किस प्रकार का भय का माहौल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पुलिस का उपयोग कानून-व्यवस्था बहाल करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
- इलाज नहीं, मौत बंट रही! प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बिना लाइसेंस नर्सिंग होम चलाने का आरोप, कहीं सिस्टम सेट तो नहीं?
- नर्मदापुरम में गोवंश तस्करी पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश: पिकअप में लगाई आग, ड्राइवर फरार
- Rajasthan News: सदन में गूंजा बंदरों के आतंक का मुद्दा मंत्री ने विधायकों से मांगे सुझाव
- उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में मरीज की मौत: आधी रात को शव शिफ्ट करने से मचा बवाल, परिजनों ने प्रशासन पर उठाए सवाल, पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी
- ’10 करोड़ दो वरना मरने के लिए तैयार रहना’, सतना के कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी; मुंबई में FIR दर्ज

