मनोज यादव, कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना में नाबालिग से छेड़छाड़ का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

नाबालिग ने थाने में आकर बताई अपनी आपबीती

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि शहर के बड़े व्यापारी चेतन दास चौधरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। नाबालिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने देर शाम मामला पंजीबद्ध कर लिया।

पुलिस ने POCSO के तहत किया मामला दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला सामने आया है। एक नाबालिक हमारे पास आई थी और उसने बताया कि चेतन दास चौधरी नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।

शहर के एक बड़े व्यापारी के खिलाफ POCSO जैसे गंभीर अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने की खबर फैलते ही व्यापारिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H