अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। सीमावर्ती गांव घोंगा में की गई इस छापेमारी में सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 125 करोड़ रुपये अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य की हेरोइन और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
सुरक्षा एजेंसियों को सटीक खुफिया जानकारी मिली थी कि सरहद पार से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए ड्रग्स और हथियारों की एक बड़ी खेप गांव घोंगा के एक रिहायशी घर में डंप की गई है। सूचना के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस और BSF ने इलाके की घेराबंदी कर एक संदिग्ध मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया।
25 किलो हेरोइन देख उड़े होश
तलाशी के दौरान घर के भीतर बेहद गोपनीय तरीके से छुपाकर रखी गई 25 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। नार्कोटिक्स विभाग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। हेरोइन के साथ ही भारी मात्रा में अवैध हथियार भी मिले हैं, जिन्हें आतंकी गतिविधियों या गैंगवार के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
सुरक्षा बल अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि सीमा पार से यह खेप किसके जरिए मंगवाई गई थी और स्थानीय स्तर पर इसके कूरियर कौन थे। माना जा रहा है कि इस बरामदगी के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के कई बड़े चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।
- Dhanbad News: दुर्गापूजा पर रेलवे यात्रियों को झटका, 20 अक्टूबर को दोपहर बाद बंद रहेंगे रिजर्वेशन काउंटर
- सारण में MLC चुनाव का समीकरण बदला, रामपुकार सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, NDA के लिए करेंगे प्रचार
- 25 करोड़ की रंगदारी मामला: फरार आरोपी शोएब ढेबर पर 10 हजार का इनाम घोषित, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की घोषणा
- शनिवार के दिन घर के दरवाजे पर नींबू-मिर्ची लटकाने के लिए क्यों कहा जाता है….
- डिप्टी सीएम विजय शर्मा का सख्त रुख, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में अनियमितता पर दो ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज

