लुधियाना। पंजाब में नशा का कारोबार लगातार बढ़ते जा रहा है। पुलिस की कोशिशों के बाद भी छुपे तौर पर लोग इस कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। लुधियाना में फिर से एक नशा तस्करी का मामला सामने आया है। थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आती एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी की पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से नशीली चीजें भी जप्त की गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सर्चिंग के दौरान गगनदीप कॉलोनी में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने उस महिला को शक के आधार पर रोका उससे पूछताछ की गई और तलाशी भी ली गई इस दौरान ही महिला के पास से चार ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिए। उसकी पहचान सोनिया पत्नी रोहित के रूप में की गई है।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना सलेम टाबरी में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपी महिला से आगे की पूछताछ की जा सके। महिला पहले से इस कार्य में लिप्त बताई जा रही है।
- ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने CM डॉ. मोहन से की भेंट, मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध
- नौकरी, नौकरी, नौकरीः UP में 1784 पदों पर होगी सरकारी भर्ती, जानिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- Abhijeet Dipke और Neha Bora की हिरासत पर भड़के MK Stalin, तत्काल रिहाई की मांग; BJP सरकार पर साधा निशाना
- बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदेश तोड़कर घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
- पद्मनाभ सिंह को कोर्ट से झटका, 2019 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र पर क्या हुआ?
