तरनतारन। नशे के कारोबार में लिप्त शातिरों को पुलिस ने पकड़ लिया है, यह नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने का काम करते थे। तीनों अपराधियों को थाना वेरोवाल की पुलिस ने बाइक समेत गिरफ्तार किया। बड़ी बात यह है कि वह दस लाख 800 रुपये की ड्रग बेच कर लौट रहे थे, इस पैसे को भी पुलिस ने जप्त किया है।
तीनों आरोपी काफी समय से इस तरह के कार्य में लिप्त थे इनकी पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी मथरेवाल, प्रदीप सिंह निवासी गांव दीनेवाल, लखविंदर सिंह निवासी मोहल्ला शेखूपुरा (जंडियाला गुरु) के रूप में हुई है.

पुलिस ने तीनों आरोपितों को खडूर साहिब की अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है। डीएसपी रिपुतपन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव कीड़ीशाह टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की थी। एएसआई गुरवेल सिंह ने काले रंग की बिना नंबर की डीलक्स बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर पूछताछ की।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज

