अमृतसर. अमृतसर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है, जिसमें पुलिस और गैंगस्टर आपस में भिड़ गए और इस दौरान ही एक गैंगस्टर की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई है। बताया जा रहा है दोनों अपराधी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस को इन दोनों की काफी समय से तलाश थी।
गैंगस्टर आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के हैं, जो विदेश में बैठकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। आपको बता दें कि यह एनकाउंटर अमृतसर के पास भिंडर गांव में हुआ। मारे गए गैंगस्टर की पहचान गुरशरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही मौके पर गैंगस्टर ने पुलिस को देखा तो दोनों ही भागने की कोशिश करने लगे और खेत में छुपाए हुए खुद के हथियारों को निकाल कर पुलिस के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां दागी जिस पर एक गैंगस्टर को गोली लगी और वह उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा गैंगस्टर पास की नदी में कूद गया और फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ का संबंध गुरदेव उर्फ गोखा सरपंच के मर्डर केस से है। वह सठियाला गांव के निवासी थे। 23 अक्टूबर 2024 को ब्यास थाना क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही इनकी तलाश की जा रही थी।
- RR vs RCB IPL 2026 : राजस्थान के रजवाड़ों का जलवा, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- Assam Election 2026 : मंत्री ओपी चौधरी ने असम चुनाव में भाजपा की जीता का किया बड़ा दावा, कहा- NDA की लहर नहीं, सुनामी है…
- मुआवजे की जंग: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, ‘चिता आंदोलन’ हटाने पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ाया
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से फेरी व्यवसायी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

