ODISHA DESK, कटक: ग्रामीण पुलिस के रिजर्व इंस्पेक्टर कार्यालय के पास एक महिला सफाई कर्मी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में कमिश्नरेट पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।
शिकायत के अनुसार, महिला इलाके में सफाई का काम कर रही थी, तभी आरोपी कांस्टेबल उसके पास आके उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, मदद के लिए चिल्लाई और पास के अन्य सहकर्मियों को सतर्क किया, तो आरोपी कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसकी पिटाई भी कर दी।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास काम कर रहे अन्य सफाई कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने से पहले उसकी जमकर धुलाई कर दी। इसके बाद, पीड़िता ने पुलिस में दुष्कर्म के प्रयास, दुर्व्यवहार और मारपीट की एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
घटना की सूचना मिलते ही कैंटोनमेंट थाने की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

