चंकी बाजपेयी, इंदौर। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रॉन्ग साइड चलने वाले और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत अब तक कई प्रकरणों में 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जान भी खतरे में डाल रहे

दरअसल इंदौर यातायात पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों की पहचान की जा रही है जो लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर न केवल अपनी बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल कई प्रकरणों का विश्लेषण कर 21 वाहन चालकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया है। इनमें अन्नपूर्णा, बाणगंगा, एरोड्रम, विजयनगर, खजराना, भंवरकुआं, कोतवाली, तेजाजी नगर, पलासिया और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और इससे आम नागरिकों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

बसपा की पूर्व नपा अध्यक्ष की पोस्ट से बवाल: कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दर्शाने पर आक्रोश, माफी

आरके सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m