आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोधघाट थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का खुलासा करते हुए जगदलपुर और ओडिशा के नबरंगपुर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल की भारी खेप जब्त की है। कुल 440 पत्ते, 3,520 कैप्सूल, वजन करीब ढाई किलोग्राम और बाजार कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि जगदलपुर का आरोपी शहर के युवाओं को नशीली टैबलेट बेचता था, जबकि सप्लाई ओडिशा के नबरंगपुर से की जा रही थी।
हैरानी की बात यह है कि सप्लायर मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चला रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पहले जगदलपुर में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया, फिर उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने ओडिशा पहुंचकर सप्लायर को भी दबोच लिया।
मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


