तरनतारन में लगातार दूसरे दिन पंजाब पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। नशा तस्कर लवकरण सिंह उर्फ मंगा को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नशा तस्कर घायल हो गया।
पुलिस ने दिया जवाबी वार
डीएसपी सिटी कमल मीर सिंह ने बताया कि थाना सिटी को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर लवकरण सिंह इलाके में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पीछा करते समय आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। एक गोली एएसआई गुरदीप सिंह की पगड़ी को छूकर निकल गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली तस्कर की टांग में जा लगी।
आरोपी पर पहले से कई केस दर्ज
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिमन्यु राणा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल, तरनतारन में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आई-20 कार, एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए। एसपी अजयराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने लंडा गैंग के गैंगस्टरों को भी पकड़ा था
मंगलवार रात को तरनतारन पुलिस का लखबीर लंडा हरीके गैंग के गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में पुलिस ने लंडा गैंग के दो गैंगस्टरों को घायल कर गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ में एक एएसआई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कर्मचारी ने खोला राज, चंपत राय को भेजा वीडियो; 73,480 पन्नों की चार्जशीट में 105 घटनाएं
- Delhi News Brief: दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, बैंक कर्मचारियों को शांतिपूर्ण धरने के लिए जगह दे पुलिस, दिल्ली में लेडी नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार
- खुशियां मातम में बदलीं, बेटे के जन्म की खुशी में हुई फायरिंग; दिल्ली पुलिस जवान की मौत
- Morning News Brief: Gen Z के साथ PM मोदी ने की ‘भजन क्लबिंग’; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
- हरियाणा के शहरों की सफाई अब वार्ड कमेटियों के हाथ, 86 निकायों में 1646 कमेटियां सक्रिय


