जालंधर। गुलाब देवी रोड पर हुए टीनू हत्याकांड मामले में जालंधर की स्पेशल सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मोहाली में मुख्य आरोपित आकाश, गौरव और बाकी साथियों का एनकाउंटर किया है।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौरव और आकाश के पैर में गोली लगी है, जिनको वहां पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपितों को काबू कर पुलिस ने कस्टडी में रखा हुआ है, हालांकि इस मामले में पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
दोनों आरोपितों के पैर में लगे गोली
इस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जालंधर और मोहाली पुलिस ने मिलकर छापेमारी की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित मोहाली में छिपे हुए हैं। पुलिस को मोहाली में उनके ठिकाने के बारे में पता लगा तो वहां पर जालंधर और मोहाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी की, लेकिन आरोपित वहां से फरार होने लगे।

पुलिस उनके पीछे लगी तो आरोपितों ने अपनी गाड़ी से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी और पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी फायर में एक गोली आकाश और दूसरी गौरव के पैर में लगी। दोनों आरोपित घायल हुए। पुलिस ने आकाश, गौरव के साथ शिवा, कालू, किंदा मल्ली नाम के युवकों को पकड़ा है।
- कटघरे में निगम के अधिकारी! महापौर मीनल चौबे ने कहा- जहां जरूरत नहीं, वहां से क्यों हो रही वसूली
- लव के साथ लाइफ की कुर्बानी! पेड़ में फांसी के फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, जानिए अधूरी लव स्टोरी की पूरी स्टोरी
- दिल्ली के संगम विहार में आवारा कुत्ते का आतंक, 18 माह के मासूम को बुरी तरह नोचा ; ICU में भर्ती
- करनाल में झुग्गियों में भीषण आग, एक के बाद एक 3 सिलेंडरों में ब्लास्ट; गरीब परिवारों का सब कुछ जलकर राख
- VIDEO : एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय, जानिए अनिरुद्धचार्य ने क्या कहा…



