पंजाब में अपराध लगातार बढ़ रहा है। फिरौती और पैसे की मांग लोगों को डराना धमकाना आम बात हो गई है। हाल ही में कुछ समय पहले पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसकी सारी फूटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। हमलावरों ने परगट सिंह से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसमें पुलिस को अब सफलता मिली है।
पुलिस ने छानबीन की और इसके बाद अमृतपाल सिंह, सुखबीर उर्फ सोनी मान, जशनप्रीत सिंह और नूरप्रीत को इस मामले में गिरफ्तार किया है। सभी पंजाब में नहीं थे, इन्हें हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से पकड़ा गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही।

बताया जा रहा है कि यह सभी इसके पहले भी कई घटनाओं और अपराधों को अंजाम दिए हैं। कई मामले में जांच चल रही है। पुलिस लगातार इनसे पूछताछ भी कर रही है, बताया जा रहा है कि इनसे और कई जानकारी सामने आने की संभावना है।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…

