सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह को पुलिस ने नज़रबंद कर दिया है। उनके घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। भारी संख्या में पुलिस वहां खड़ी की गई है। एक एक एक्टीविटी पर अधिकारी नजर रख रहे हैं।
इसकी जानकारी तरसेम ने खुद दी है। उन्होंने वीडियो जारी कर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूरे गांव को घेर रखा है, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है। यह सही नहीं है हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है और पंजाब पुलिस लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो की पूरी तरह गलत है।
सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि कौमी इंसाफ मोर्च का दूसरा साल है और इसे लेकर लोगों ने एकजुट होना था। उसमें हमने भी शामिल होना था पर रात से ही पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है और पूरे गांव को घेरा डाला हुआ है। गांव में दहशत का माहौल है और लोकतंत्र की कमजोर किया जा रहा है।

- धामी सरकार का ‘वन-क्लिक’ सहारा : 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
- MP में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम डॉ मोहन ने कलेक्टरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
- दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने की तैयारी तेज, 24 घंटे निगरानी करेंगी 334 टीमें
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह डबल मर्डर से सनसनीः पति ने पत्नी और मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट
- स्कूल के अंदर शराबखोरी: वीडियो वायरल होने पर BEO ने लिया एक्शन, सहायक शिक्षक को जारी किया शो कॉज नोटिस



