बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित माहला पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में चल रहे जुए के फड़ में दल्लीराजहरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों समेत कुल 6 जुआरिओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डियां जब्त की गई है।

जुए के फड़ पर पुलिस की रेड पड़ते ही भागने लगे जुआरी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि माहला पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खेत में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल बालोद और दल्लीराजहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास और जुए के फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां भी जब्त की हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
डोमेंद्र कुमार (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा
रंजीत सिंह (44 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 8, चिखलाकसा
विजय प्रताप सिंह बग्गा (49 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा
मुकेश कुमार (44 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 8, दल्लीराजहरा
सुरजीत सिंह (54 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार, दल्लीराजहरा
सुनील जायसवाल (49 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार, दल्लीराजहरा
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

