कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में सेक्स रैकेट के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। सेक्स रैकेट में विदेशी महिला (उज्बेकिस्तान ) शामिल थी।

खौफनाक कदमः नर्स ने ऑन कैमरा कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश, इन पर लगाए गंभीर आरोप

सेक्स रैकेट का सरगना फरार

दरअसल ग्रीन सिटी इलाके में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। शिव चौधरी नाम का शख्स पत्नी के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस की छापेमारी की खबर मिलते ही सेक्स रैकेट का सरगना फरार हो गया।

एक दर्जन युवतियां शामिल

आरोपी की पत्नी सुषमा चौधरी और उज़्बेकिस्तान की महिला को पुलिस ने आरोपी बनाया है। सेक्स रैकेट में एक दर्जन युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। महिला थाने में आरोपियों से पूछताछ जारी है। सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी आशीष जैन सीएसपी, जबलपुर ने दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m