कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशो पर बड़ा एक्शन देखने मिला, कार्बाइड गन बनाने और बेचने वालों पर ग्वालियर पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसा गया। शहर के सिरोल क्षेत्र में कारखाने से 58 गन बरामद वहीं मुरार की दो दुकानों से 08 गन जप्त की गईं। दबिश के दौरान मौके पर एसएसपी धर्मवीर सिंह भी पहुंचे। जिनके द्वारा संबंधित संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्बाइड गन की फैक्ट्री पकड़ी गई

दरअसल दीपावली से पहले पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान कार्बाइड गन की फैक्ट्री पकड़ी गई। 2 अलग अलग जगह कार्रवाई के दौरान पोटाश और कार्बाइड गन की जब्त गईं। सिरोल चौराहे पर मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स पर छापामार कार्रवाई में मिला कि दीपावली के लिए ऑर्डर पर कार्बाइड गन बनाई जा रही थीं। मौके से 47 सिंगल और 10 डबल, वहीं पांच वाली 01 गन तैयार हालत में मिलीं। 05 पैकेट पोटाश भी बरामद किया गया। आरोपी दुकानदार रमन ओझा को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी सप्लाई चैन को लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मुरार के घासमंडी क्षेत्र में भी दो दुकानों से 08 गन जप्त की गई, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

थोक पटाखा दुकानों पर औचक निरीक्षण

बता दें की CM से मिले निर्देश के बाद ग्वालियर में पुलिस प्रशासन ने कार्बाइड और पोटाश गन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई छेड़ दी है। कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान ने धारा 163 के तहत कार्बाइड गन के निर्माण, क्रय, विक्रय को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है, पुलिस प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से हार्ड वेयर, वेल्डिंग स्टील आयरन से जुड़े प्रतिष्ठानों और थोक पटाखा दुकानों पर औचक निरीक्षण कर रही है। वर्ष 2025 में 19 मामले ग्वालियर से सामने आये थे, इनमें 18 लोगों की कार्नियां चोटिल हो गई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m