कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। पुलिस ने शहर में स्पा और सैलून की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने एलमेक्स स्पा एंड सैलून पर अचानक छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्पा संचालक समेत 07 युवक जो ग्राहक थे और 05 युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

एलमेक्स स्पा एंड सैलून

दरअसल, गोविंदपुरी इलाके में स्थित एलमेक्स स्पा एंड सैलून को लेकर पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्पा पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में और एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा के नेतृत्व में की गई। छापामार टीम में महिला डीएसपी अपराध शाखा शिखा सोनी, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया सहित पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहपुलिस ने मौके पर मौजूद।

‘EWS क्रांति’ अभियान: आरक्षण की विसंगतियों के खिलाफ विदिशा में मशाल जुलूस, 20 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

स्पा संचालक और कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। अब सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि ग्वालियर पुलिस शहर में स्पा और सैलून की आड़ में संचालित संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। एक दिन पहले भी कंपू थाना क्षेत्र में पुलिस ने इसी तरह की छापामार कार्रवाई की थी। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m