जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करने के बाद आज फिर पुलिस आज उनके घर जांच के लिए पहुंची है। इस दौरान उनकी गाड़ी और घर की तलाशी ली गई। बड़ी संख्या में इस दौरान पुलिस तैनात थे।
गिरफ्तारी के बाद अरोरा से कई तरह के सवाल किए गए हैं। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। वही दूसरी ओर आज सुबह पुलिस उनके घर तलाशी के लिए पहुंच चुके हैं। घर में तलाशी ली जा रही है इस दौरा उनके घर वाले मौजूद थे। इसके साथ ही घर में खड़ी अरोरा की कार की तलाशी भी ली गई।

इस दौरान 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो घर के दस्तावेजों की जांच कर रहे है। घर के बाहर चार पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिनमें से एक कार में दस्तावेजों की जांच कर रहा है। बता दें कि रात करीब 12 बजे विजिलेंस टीम की निगरानी में रमन अरोड़ा की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच हुई। हालांकि, इस दौरान रमन अरोड़ा को कार से बाहर नहीं निकाला गया।
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO
