रांची के मनी टोला का रहने वाला मो. तनवीर अंसारी हत्या मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है. अवैध संबंधों और अश्लील टिप्पणियों के कारण हुई इस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कथित प्रेमिका का का बेटा ही अपनी मां के प्रेमी का हत्यारा निकला. कथित प्रेमिका के बेटे मो. जावेद अख्तर ने अपने एक मित्र के सतह मिलकर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी मो. जावेद अख्तर और मोहम्मद इजाज उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया है.
हत्या का मुख्य कारण अवैध संबधों और अश्लील कमेंट्स पास करना निकला. गिरफ्तार आरोपी मो.जावेद ने अपने जुर्म को कबूल किया.
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों और अश्लील टिप्पणियों के कारण कथित प्रेमिका के बेटे मो. जावेद अख्तर ने एक सहयोगी के साथ मिलकर अपने मां के मो. तनवीर अंसारी की बेरहमी से हत्या कर दी. कथित प्रेमिका के बेटे और सहयोगी गोल्डन के साथ मिलकर बहुत बेरहमी से मोटरसाइकिल के लोहे के लेग गार्ड से मारकर हत्या की थी.
पुलिस के अनुसार मृतक तनवीर अंसारी और मुख्य आरोपित जावेद अख्तर की मां के बीच कथित संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिर एकदिन मौका मिलते ही आवेश में आकर मो. जावेद ने तनवीर पर मोटरसाइकिल (बुलेट) की लोहे की लेक गार्ड से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
जानलेवा हमला होने पर मो. तनवीर अंसारी बुरी तरह घायल हो गया. गंभीर रूप से जख्मी मो. तनवीर को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फ़ानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसकी इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मो.जावेद अख्तर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक मो.तनवीर का उसकी मां के साथ अवैध प्रेम संबंध था. तनवीर अंसारी हमेशा अश्लील कमेंट्स पास किया करता था. जिसके चलते आरोपी हमेशा मृतक मो. तनवीर से नाराज रहता था. दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

