Attack on Police: जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के विधानसभा क्षेत्र मोकामा में पुलिस पर हमले की घटना सामने आई है। मामला मोकामा थाना क्षेत्र के सकरवार टोला का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची हुई थी। इसी दौरान आरोपी के परिजनों और सहयोगियों ने उनपर हमला बोल दिया, जिसमें एक दरोगा के घायल होने की खबर है।
आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम कल देर शाम हिमांशु उर्फ मिक्की नाम के एक आरोपित को पकड़ने के लिए सकरवार टोला पहुंची हुई थी। इस दौरान पुलिस ने जैसे ही उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, मौके पर मौजूद उसके परिजन और अन्य लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।
दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल
इस हमले में दरोगा सत्यम कुमार घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना पर थानाध्यक्ष का बयान
घटना को लेकर मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि आरोपित हिमांशु उर्फ मिक्की हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। न्यायालय के आदेश के अनुसार उसे नियमित रूप से थाने में हाजिरी लगानी थी, लेकिन 5 मार्च के बाद से वह थाने नहीं आ रहा था। इसी सिलसिले में पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी।
नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र शंकर, आकाश, अंकित और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घटना में शामिल अन्य हमलावरों की भी पहचान की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
फिलहला पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- सीवान में मुठभेड़: हैदराबाद समेत कई ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल आरोपी समेत दो बदमाशों को लगी गोली
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

