अमृतसर. केंद्र सरकार और किसानों के बीच सातवें दौर की बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए बॉर्डर से किसानों के तंबू हटवा दिए। इस दौरान कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिनमें सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस डल्लेवाल को जालंधर के PIMS अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि, पुलिस ने उन्हें अस्पताल लाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रात के समय कुछ गाड़ियों को अस्पताल के अंदर जाते हुए देखा गया।
अस्पताल में सख्त सुरक्षा, मरीजों के परिजनों को अंदर जाने से रोका गया
पुलिस की तैनाती के कारण अस्पताल में मरीजों के परिजनों को अंदर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह भी अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
पुलिस अधिकारी बयान देने से बच रहे
डल्लेवाल को PIMS अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। कोई भी अधिकारी इस मामले पर कोई बयान नहीं दे रहा।
आज सुबह पुलिस डल्लेवाल को अस्पताल से लेकर रवाना हो गई। उनकी कार में बैठी एक तस्वीर भी सामने आई है।

किसानों की लगातार जारी है मांगों को लेकर लड़ाई
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित अन्य मांगों को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान केंद्र सरकार और किसानों के बीच सात दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।
आठवें दौर की बैठक 4 मई को तय की गई थी, लेकिन उससे पहले ही चंडीगढ़ में हुई सातवें दौर की बैठक के बाद पुलिस ने सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में ले लिया।
- Asian Games 2026: 21 गोल्ड समेत भारत की झोली में आए 85 पदक, मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया, जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा पदक
- जबलपुर नगर निगम में करोड़ों का बड़ा घोटाला: 6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी 1.10 करोड़ की हेराफेरी
- BJP में मची खलबली! महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, सीधे पहुंची CGM कोर्ट
- IND vs WI 3rd ODI: आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से दर्ज की जीत, शाई होप ने खेली नाबाद 162 रन की कप्तानी पारी, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज
- Bihar Top News 03 oct 2026: करंट लगने से 3 लोगों की मौत, BSSC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

