फाजिल्का : पंजाब के फाजिल्का में सीआईए स्टाफ में तैनात एक पुलिस जवान की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, फाजिल्का पुलिस को सूचना मिली थी कि सीआईए स्टाफ में तैनात एक जवान को गोली लगी है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे फाजिल्का के डीएसपी लवदीप सिंह गिल और एसएचओ लेखराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली सर्विस रिवॉल्वर से चली, लेकिन यह गोली किन परिस्थितियों में चली और इसका कारण क्या था, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारी मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, ताकि मौत का सटीक कारण सामने आ सके।
- पहले फांसी लगाने की कोशिश, फिर जान देने आहर पहुंची महिला, बचाने के क्रम में मामा-भांजी की मौत
- Haryana Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? का मिजाज
- यूपी MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, मेरठ समेत वेस्ट यूपी की 5 सीटों पर कड़ा पहरा
- CG Weather Today : बरसेंगे बादल या सताएगी तेज धूप? जानिए छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम
- MP Morning News: ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन यादव, विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन; उज्जैन में नगर पूजा शुरू
