अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना में खाकी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां पीड़ित की पत्नी की तलाश के नाम पर पुलिस ने गोवा ट्रिप कर ली। इतना ही नहीं, उसके पति से 65 हजार रुपए भी खर्च करवा लिए। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिसकर्मियों का दोबारा गोवा घूमने का मन किया और उन्होंने पति पर टिकट बुक करने का दबाव बनाया।
दरअसल, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया कि बीते 11 मार्च से पत्नी गायब है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों ने इस केस को छुट्टियां मनाने का जरिया बना लिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित पति से इस केस में गोवा कनेक्शन जोड़ दिया और बताया कि उसकी पत्नी की लोकेशन गोवा में मिली है।
इसके बाद पुलिस ने तलाश की आड़ में सफर का खेल शुरू कर दिया। इसका पूरा खर्च उन्होंने पीड़ित पति से वसूल किया जो करीब 65 हजार रुपए था। लेकिन इन सबके बाद भी युवक को उसकी पत्नी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों का एक बार फिर गोवा घूमने का मन कर गया, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित पर टिकट बुक करने का दबाव बनाना शुरू किया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया ‘अगर पत्नी को ढूंढना है तो पैसे खर्च करने होंगे।’
पीड़ित पति ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी कराई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं सबसे छोटा बच्चा 3 साल का है, पत्नी के लापता होने के बाद से वह बेहद परेशान है और थाने के चक्कर काट रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

