मोगा। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का सियासी बिगुल अब मोगा से बजने जा रहा है। आप की पहली बड़ी रैली 16 फरवरी को गांव किल्ली चहला में होगी। चुनावी रैलियों की शुरुआत के लिए मोगा हमेशा से मालवा का सेंट्रल पॉइंट माना जाता रहा है और इसी वजह से सियासी दल अपनी पहली बड़ी ताकत दिखाने के लिए मोगा को प्राथमिकता देते रहे हैं।
आप की पहली रैली को शक्ति प्रदर्शन की औपचारिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि रैली में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान समेत पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों से कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। चुनावी रैलियों में अब तक सबसे अधिक भीड़ जुटाने का रिकॉर्ड शिअद के नाम दर्ज है। अब आप की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस बार शिअद का यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

पंजाब महिला विंग प्रधान और मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रैली की पुष्टि की है। उधर, मोगा में भाजपा नेता अमित शाह की प्रस्तावित चुनावी रैली को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के जुटाने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आप की पहली रैली में कई बड़ी राजनीतिक और नीतिगत घोषणाएं की जा सकती हैं, जिसमें महिलाओं को ₹1-1 हजार देने की तारीख बताई जा सकती है।
- MP को मिली रेल की सौगात: CM डॉ. मोहन ने नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, फ्रेट कॉरिडोर पर चर्चा के लिए भोपाल आएंगे मंत्री अश्विनी वैष्णव
- CG Suicide News : 7 जन्मों का वादा लेकिन मिली बेवफाई! महिला की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
- ‘मॉडल चिकित्सा के रूप में विकसित करें…’, मुख्य सचिव ने नेशनल आयुष मिशन उत्तराखण्ड की समीक्षा, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
- बोर्ड एग्जाम के दौरान गूंजी किलकारी: 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पिता की तलाश में पुलिस
- CG News : MLA देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनावी याचिका खारिज कराने की एसएलपी रद्द


