राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सत्ताधारी दल के अंदर फंसा पेंच अभी तक नहीं सुलझ पाया है। करीब दो दर्जन निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्तियां अटकी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग गुटों द्वारा दिए जा रहे नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। एक-एक नाम पर मंथन चल रहा है, जिसके कारण सूची जारी करने में देरी हो रही है।
अब तक कितनी नियुक्तियां हो चुकी हैं?
राज्य सरकार अब तक करीब 60 सरकारी पदों पर राजनैतिक नियुक्तियां कर चुकी है, लेकिन बड़े निगमों और महत्वपूर्ण आयोगों में अभी भी पेंच फंसा हुआ है।
इनमें फंसा है पेंच:
- इंदौर विकास प्राधिकरण
- भोपाल विकास प्राधिकरण
- खजुराहो विकास प्राधिकरण
- देवास विकास प्राधिकरण
- कटनी विकास प्राधिकरण
- पर्यटन विकास निगम
- उर्जा विकास निगम
- स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन
- स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कार्पोरेशन
- स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन
- राज्य बीज एवं फॉर्म विकास निगम
- राज्य कृषक आयोग
- भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल
- श्रम कल्याण मंडल
- स्टेट मदरसा बोर्ड
- राज्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग
- माटी कला बोर्ड
- स्टेट हज कमेटी
- राज्य अल्पसंख्यक आयोग

