शब्बीर अहमद, भोपाल। महिला आरक्षण को लेकर पूरे देशभर सहित मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश में बीजेपी पदयात्रा वर्सेस कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है।
महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
देशभर में महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- बीजेपी महिलाओं के बीच जाकर झूठ बोल रही है। देश की महिलाएं समझदार है वो बीजेपी के बहकावे नहीं आएगी।
महिला आक्रोश से गूंजा भोपाल: सीएम डॉ. मोहन बोले- बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर
40 फीसदी टिकट दिये थे
कांग्रेस के अंदर महिलाओं को आने वाले चुनाव में 33 फीसदी आरक्षण देने के सवाल शोभा ओझा बोलीं- उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दिये थे। बीजेपी किसी राज्य में ये करके दिखाए फिर सवाल करे। बीजेपी महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो पहले जातिगत जनगणना करें। हमारी लड़ाई यही है कि महिलाओं को आरक्षण मिले। हमने एक बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दे दिया बीजेपी मध्यप्रदेश में यह करके दिखाएं।


