मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए कहा कि ‘अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा.’ जिसके बाद से नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. RSS प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में धर्मगुरुओं के सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए देश दुनिया के तमाम मुद्दों पर बात की और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया. 

कुछ ने मोहन भागवत के संदेश का स्वागत किया और भारत में भी इसके अमल की बात कही. वहीं कुछ ने सवाल उठाए. वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि भागवत जो विदेश में जाकर कह रहे हैं, उस पर भारत में अमल भी होना चाहिए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने मोहन भागवत के बयान पर कहा कि RSS प्रमुख ने न्यूयॉर्क में जो भी कहा कि सच्चा हिंदू वह है जो अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में सोचे, विचार करे, किसी तरह का कोई मतभेद नहीं हो यह बहुत ही अच्छी बात है.

तारिक अनवर ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब RSS ने देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों को लेकर चिंता जताई है और सही बात कही है.

वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि आरएसएस के मुखिया छवि बनाने के लिए ढोंग कर रहे हैं. राशिद अल्वी ने कहा, ‘पहला सवाल यह है कि अमेरिका में जाकर यह बोलने की जरूरत क्यों पड़ रही है? अगर भारत में हिंदू-मुसलमान का कोई मसला ही नहीं है तो यह अचानक वहां जाकर बोलने की क्या जरूरत? इसका मतलब यह है कि समस्या है. 

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होगा, बल्कि काम भी दिखाई देना चाहिए. 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि RSS प्रमुख मोहन यादव विदेश में जो यह जो सीख दे रहे हैं, तो देश के अधिकांश राज्यों में उन्हीं की सरकार है. उन्होंने कहा कि अच्छा होगा अगर यह सीख भागवत सरकार में बैठे हुए लोगों को दें.

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने भागवत के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि सिर्फ ये बातें बोलने के लिए RSS प्रमुख को अमेरिका जाना पड़ा. यह कितना विरोधाभासी है कि मोहन भागवत को नहीं पता है कि केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री कौन सी जुबान बोलते हैं.

वहीं ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा ‘बिल्कुल सही बात है, शिक्षा ही असल कामयाबी की कुंजी है.

भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 6,000 से अधिक सदस्यों और नेताओं की सभा को संबोधित किया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m