चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पीएम ने कहा कि 12,000 करोड़ रुपये पहले ही राज्य के खजाने में हैं, जिसका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, बीजेपी इसे 13,600 करोड़ का पैकेज बता रही है, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने इसे ‘मजाक’ बताया है।
AAP नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ से 20,000 करोड़ का नुकसान हुआ, लेकिन 1600 करोड़ की घोषणा ‘जख्मों पर नमक छिड़कने’ जैसी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 10 दिन पहले इस फंड के नियमों को सरल करने के लिए पीएम को पत्र लिखा था। कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे ‘समुद्र में बूंद’ बताया और कहा कि 2.53 लाख पशु प्रभावित हुए, लेकिन कोई ठोस मदद नहीं मिली।

AAP के नील गर्ग और कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया ने कहा कि मीटिंग में केवल बीजेपी नेता शामिल थे, AAP का कोई प्रतिनिधि नहीं। विधायक राणा गुरजीत सिंह और कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी केंद्र पर ‘धोखा’ देने का आरोप लगाया। AAP ने 60,000 करोड़ की मांग की, ताकि पंजाब को बचाया जा सके।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

