शिखिल ब्यौहार, भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद के बयान पर मध्यप्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। मामले को लेकर कांग्रेस ने जहां हमला बोला है, वहीं बीजेपी ने भी पलटवार किया है।
तराना जैसे खातेगांव में भी कृत्यः विशेष समुदाय के आधा दर्जन लोगों ने मां-बेटे को लाठी से पीटा,
राहुल गांधी जैसा बहादुर नेता कोई नहीं
दरअसल शकील अहमद ने राहुल गांधी को डरपोक और कांग्रेस की बर्बादी का कारण बताया है। मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- राहुल गांधी जैसा बहादुर नेता कोई नहीं है। यदि देश की आजादी के समय जन्म लेते तो देश पहले ही आजाद हो जाता।
हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी
मामले पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- यह उन्होंने सही बात बोली है लेकिन हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी। बहुत पहले से कहते आए हैं कि राहुल ने इस देश की राजनीति को और कांग्रेस का बंटाधार किया है। कांग्रेस का शोरूम भी राहुल जी ने बंद किया है।

