शिखिल ब्यौहार, भोपाल। एमपी के मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल बीते एक माह से गायब हैं। इसकी वजह… एक गैंग से डर बताया जा रहा है। इस मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का विधायक ही गायब हैं। एमपी में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है, आम जनता परेशान है। विपक्ष सुरक्षा के मुद्दे को विधानसभा में उठाएगा।

कांग्रेस बोली- एमपी में एक नया माफिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अभी तक लाडली बहन गायब हो रही थी। बीजेपी के बहुत से अभी कांड आए, लेकिन यह अनोखा मामला आया है। प्रदीप पटेल मऊगंज से भाजपा विधायक ही गायब है और एक गैंग से डर कर गायब हुए हैं, उन्हें मूसा गैंग का डर है। कितनी गैंग है, कितनी गैंग चल रही है ? मध्य प्रदेश में माफियाओं का राज है और अब एक नया माफिया सामने आ गया है।

ये भी पढ़ें: मऊगंज में हाई-प्रोफाइल ड्रामा: जमीन विवाद में अब नया मोड़, विधायक को ‘मूसा गैंग’ तो दूसरे पक्ष को MLA से डर, SP बोले- जिले में कोई मूसा गैंग नहीं

सरकार अपने विधायक को ढूंढ नहीं पा रही- पूर्व मंत्री

पीसी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है ? इस मामले पर सरकार तत्काल संज्ञान ले, कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। कानून व्यवस्था के कारण आम जनता परेशान है अब तो विधायक भी परेशान हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा में भी मामला उठेगा, सड़कों पर भी उठेंगे, प्रदेश में जीना दुबर हो गया है। बीजेपी का विधायक गायब है, सरकार ढूंढ नहीं पा रही तो इससे ज्यादा दूबर स्थिति शर्मनाक स्थिति दूसरी नहीं हो सकती है।

ये भी पढ़े : बड़ी खबरः विधायक प्रदीप पटेल को ग्रामीणों ने खदेड़ा, धरने पर बैठे BJP MLA को भीड़ ने घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे, जानिए क्या है मामला

डिप्टी सीएम ने गैंग की खबर को बताया निराधार

वहीं डिप्टी सीएम व विंध्य के दिग्गज नेता राजेंद्र शुक्ल ने का भी बयान सामने हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कोई वास्तविकता नहीं है। प्रदीप पटेल सक्रिय विधायक हैं। जनता की समस्या के लिए संघर्ष करते हैं। किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं है, लेकिन मेरी कोई उनसे चर्चा नहीं हुई ना मुझे कोई खबर है, यह गैंग की खबर जो है, वह निराधार है।

ये भी पढ़ें: बेशकीमती जमीन विवाद: 150 लोगों के खिलाफ FIR, विधायक ने डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश का लगाया आरोप, विपक्ष ने बताया नौटंकी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m