कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़।लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए उसे “महिला विरोधी” करार दिया है और कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।
लोकसभा में कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) का विरोध करने पर बीजेपी ने आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया और कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब होने का आरोप लगाया।
दोहरे चेहरे का पर्दाफाश
बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के दोहरे चेहरे का पर्दाफाश हो गया है। कांग्रेस एक तरफ जहां महिलाओं का हितैषी बताती है वही उनके विकास की राह में रोड़े अटकाने का काम कर रही है। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर पार्टी के दोहरे चेहरे का पर्दाफाश हो गया है।
काला सच उजागर
भाजपा ने आरोप लगाया कि अपनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस महिला सम्मान के दावे करती है और संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध जताती है। इस रणनीति से कांग्रेस का काला सच सामने आया है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि वैसे तो कांग्रेस ने नारी शक्ति के दिखावे के लिए कैंपेन चलाई और जब महिलाओं को असली अधिकार देने का समय आया तो कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया।
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं से अपने लिए तो वोट मांगती है लेकिन जब महिलाओं के उत्थान के लिए वोट करने की बारी आई तो कांग्रेस ने महिलाओं के वोट नहीं किया।
भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का मतलब आधी आबादी का विरोध करना है। पार्टी को इसका खमियाजा आने वाले समय में जरूर भुगतना पड़ सकता है।

