Lifestyle Desk : दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी, सजावट औरउत्साह का प्रतीक है। इस दौरान घरों की साफ-सफाई से लेकरखरीदारी, सजने-संवरने और मेहमानों के स्वागत तक कई तरहकी तैयारियां चलती रहती हैं। लेकिन वायु प्रदूषण हर साल लोगों केलिए परेशानी का कारण बनता है। पटाखों से निकलने वाला धुआं , धूल-मिट्टी और हवा में मौजूद हानिकारक कण न सिर्फहमारी सेहत और सांसों पर असर डालते हैं, बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अक्सर लोग दिवाली के बाद स्किनकेयर पर ध्यान देते हैं, जबकि त्योहार से पहले और दिवाली के आसपास के 3-4 दिन भी त्वचा की देखभाल के लिहाज से बेहद अहम होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस दौरान भीअपनी स्किन को प्रदूषण से बचाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए।आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

घर से निकलने से पहले त्वचा को करें तैयार
दिवाली के दौरान खरीदारी, पूजा की तैयारियों और रिश्तेदारों सेमिलने के लिए बार-बार घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में त्वचा का धूल, धुएं और प्रदूषण के संपर्क में आना स्वाभाविकहै। घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे को किसी माइल्ड फ़ेसवाश से साफ करें और इसके बाद अपनी स्किन के अनुसार माइश्चराइज़र लगाएं। मॉइस्चराइजर त्वचा की नमी बनाए रखने और उसकी सुरक्षा परत को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दिनमें बाहर निकल रहे हैं तो कम से कम SPF 30 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना न भूलें। बादल या धुंध होने पर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

चेहरे को बार-बार धोने से बचें
प्रदूषण के कारण चेहरे पर गंदगी और धूल जमा हो सकती है।इससे त्वचा बेजान और रूखी नजर आने लगती है। हालांकि,इसका मतलब यह नहीं है कि बार-बार फेसवॉश से चेहरा धोया जाये । ऐसा करने से त्वचा का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है और ड्राईनेस या जलन की समस्या बढ़ सकती है। दिन में दो बार माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करना पर्याप्त है। अगर बाहर से लौटने पर चेहरे पर पसीना या धूल महसूस हो तो सामान्य पानी से चेहरा धो सकते हैं।

त्वचा को हाइड्रेट रखना है जरूरी
प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण त्वचा की नमी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में शरीर के साथ-साथ त्वचा को भी हाइड्रेटरखना जरूरी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा अपनी स्किन टाइप के अनुसार हाइलूरोनिक एसिड यासेरामाइड युक्त मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। त्योहार की भागदौड़ में पानी पीना न भूलें और बहुत ज्यादा कैफीन वाले पेय पदार्थों से बचें।

घर लौटने के बाद जरूर करें स्किन क्लीनिंग
दिवाली के दौरान बाहर से घर लौटने के बाद चेहरे की सफाई करना बेहद जरूरी है। खासकर अगर आपने मेकअप किया है तो सोने से पहले उसे अच्छी तरह हटाएं। इसके लिए माइल्डमेकअप रिमूवर या क्लींजिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इसके बाद फेसवॉश से चेहरा साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाएं।ध्यान रखें कि मेकअप लगाकर सोने से रोमछिद्रों में गंदगी जमा हो सकती है और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।

स्किनकेयर में नए एक्सपेरिमेंट से बचें
त्योहारों के दौरान हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग दिखना चाहता है । इसके लिए कई लोग नए फेसपैक, स्क्रब और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन प्रदूषण के कारण पहले से संवेदनशील हो चुकी त्वचा पर नए प्रोडक्ट्स परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन दिनों अपनी नियमित स्किनकेयर रूटीन ही फॉलो करें। बहुत ज्यादा स्क्रबिंग, केमिकल पील और हार्ड एक्सफोलिएशन से बचें। अगर कोई नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करना जरूरी हो तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

आंखों और होंठों का भी रखें खास ध्यान
प्रदूषण का असर सिर्फ चेहरे की त्वचा तक सीमित नहीं रहता।आंखों में जलन, खुजली और होंठों के रूखेपन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स काइस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, होंठों को मुलायम बनाए रखने के लिए लिप बाम लगाएं। बाहर जाते समय होंठों को धूल और शुष्क हवा से बचाने की कोशिश करें।

घर के अंदर भी रखें प्रदूषण से बचाव
दिवाली के दौरान प्रदूषण का असर घर के अंदर भी पहुंच सकता है। इसलिए घर की खिड़कियां और दरवाजे उस समय बंद रखें,जब बाहर प्रदूषण का स्तर अधिक हो। घर में साफ-सफाई रखेंऔर त्वचा को धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बचाएं। संभव होतो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। साथ ही, प्रदूषण अधिक होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
याद रखें दिवाली की रौनक और त्योहार की भागदौड़ के बीचत्वचा की देखभाल को नजरअंदाज न करें। कुछ छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर आप अपनी त्वचा को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद कर सकते हैं। अगर त्वचा पर लगातार खुजली, लालिमा, सूजन या जलन बनी रहे तो घरेलू नुस्खें आजमाने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।