Pollution level in Rajasthan: राजस्थान के कई शहर भारी प्रदूषण की चपेट में हैं। जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और भिवाड़ी में एयर क्वालिटी तेजी से बिगड़ी है। कोटा में AQI 302, जयपुर में 259, भिवाड़ी में 359, भीलवाड़ा में 246, श्रीगंगानगर में 256 और भरतपुर में 210 दर्ज हुआ।

हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए हालात मुश्किल हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अस्थमा, त्वचा की समस्याएं और आंखों में जलन जैसी शिकायतें बढ़ी हैं।
सीकर में कई लोग अस्पताल पहुंचे
सीकर में हालात और खराब रहे। शांती नगर औद्योगिक क्षेत्र में अचानक प्रदूषण बढ़ा तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कई लोग एसके हॉस्पिटल पहुंचे और कई को भर्ती करना पड़ा। करीब 100 लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की। अभी प्रदूषण बढ़ने की वजह साफ नहीं हुई है।
दिल्ली-NCR की हवा भी बेहद खराब
23 नवंबर को दिल्ली-NCR की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में AQI 380 रहा। नोएडा 396 पर पहुंच गया, ग्रेटर नोएडा 380 पर रहा और गाज़ियाबाद की एयर क्वालिटी 426 के साथ गंभीर स्तर पर दर्ज हुई।
पढ़ें ये खबरें
- गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा फाइनल में, कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 साल बाद की शानदार वापसी
- बांकीपुर उपचुनाव में 5 बजे तक 33.60% मतदान, 2025 से 12% कम, वोटिंग के दौरान झड़प और विवाद
- CGPSC से पेपर लीक तक BJP पर बरसे PCC चीफ बैज, बोले- आरोप लगाकर सत्ता में आए, अब जवाब दें
- राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी, बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान…
- उत्तराखण्ड में पहले चरण के SIR के बाद 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से की खास अपील

