Pooja Painkra Suicide Case : अजीत पाटकर, कोरिया. बैकुंठपुर में पूजा पैकरा आत्महत्या मामले में न्याय की मांग तेज होती जा रही है. सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में रविवार को सामाजिक संगठन, परिजनों और स्थानीय लोगों ने विशाल रैली निकालकर कड़ा विरोध जताया. इस दौरान मामले में जल्द न्याय की मांग की गई. साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई.
लोगों ने पोस्टर थामकर एसपी कार्यालय घेराव करने के लिए रैली निकाली. काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई. तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. इसके बाद कुमार चौक पर प्रदर्शनकारियों ने गहरी नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और पूजा के लिए न्याय मांगा.

आईसी मार्ट के संचालक पर गंभीर आरोप
परिजनों और प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप लगाया कि आईसी मार्ट के संचालक की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर पूजा पैकरा ने 8 जुलाई की दोपहर आत्महत्या कर ली थी. हालांकि मामले में अबतक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विनोद वैद्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है.

कोरिया एसपी को सौंपा गया ज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोरिया एसपी को ज्ञापन सौंपा गया. साथ ही पीड़ित परिवार और सर्व आदिवासी समाज ने दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो सर्व आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


