लखनऊ। यूपी विधानसभा में कांग्रेस और सपा द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सपा एक बार फिर हमला बोला। पूजा ने कहा कि जो विपक्ष में बैठी पार्टी है, मैं कई सत्र से देखते आ रही हूं कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वे मुद्दा विहीन हैं।

सीएम योगी का किया धन्यवाद

पूजा पाल ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर मुख्यमंत्री द्वारा विशेष सत्र का जो आयोजन किया गया है उसके लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं। जिस तरह सारी विपक्षी पार्टियों ने मातृ शक्ति को रोकने का काम किया है उसे सभी ने देखा है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है जिससे महिलाओं में बहुत आक्रोश है, वर्षों बाद महिलाओं को यह अधिकार मिलने जा रहा था जिससे उन्हें वंचित करने का काम समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किया है। महिलाओं में बहुत आक्रोश है और महिलाएं एकत्रित होकर इनका विरोध कर रही है।

READ MORE: महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में विशेष सत्र, CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- इनके पास गलती सुधारने का अवसर था, लेकिन…

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है

पूजा पाल ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी जो विपक्ष में बैठी पार्टी है, मैं कई सत्र से देखते आ रही हूं कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वे मुद्दा विहीन है। रही बात जो ये कहते हैं कि भाजपा महिलाओं की बात नहीं करती है, मैं यह कहना चाहूंगी कि समाजवादी पार्टी के नेता खुद झूठे हैं, देश की महिलाओं ने देखा है कि किसने हमारे अधिकारों की बात की और किसने हमारे अधिकारों को छीना, वर्षों तक महिलाओं की दबी हुई आवाज़ को उठाने का काम भाजपा ने किया है।