विनोद सैनी, हिसार. हिसार अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था भारतीय अग्रवाल महासभा ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूनम सिंगला को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है। पूनम सिंगला लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक व जनहित के कार्यों में सक्रिय रही हैं।
समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण व अग्रवाल समाज के उत्थान में उनके योगदान को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद पूनम सिंगला ने संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज को एकजुट करना, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ना तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक गति देना रहेगा।
उनकी नियुक्ति पर अग्रवाल समाज के लोगों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
- Haryana Today News: एक मंजिल पर एक फ्लैट का नया नियम, जापान में नौकरी का बड़ा मौका समेत एक क्लिक में पढ़ें राज्य की 11 बड़ी खबरें
- सीतामढ़ी में आकाशीय बिजली का तांडव, महिला की मौत, 16 लोग झुलसे
- दानवीर भामाशाह जयंती: CM योगी ने मुरादाबाद को दी करोड़ों की सौगात, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र
- हरियाणा में मकान निर्माण का नया नियम: अब एक फ्लोर पर सिर्फ एक फ्लैट, जानें बड़ा बदलाव
- रायपुर में 8 से 14 जुलाई तक होगी श्रीमद् भागवत कथा, मुख्यमंत्री साय ने किया पोस्टर का विमोचन

