रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की नेपानगर थाना पुलिस ने बीएसएनएल मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जेटीओ बीएसएनएल लतेन्द्र बिल्लोरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम सीवल के टावर से 200 मीटर तांबे का केबल वायर कीमत करीब 1.5 लाख रुपये अज्ञात बदमाश काटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में लिया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आशुतोष मीणा 27 साल निवासी बरुड़ जिला खंडवा और दिलीप चौधरी 37 साल निवासी डेडगांव हरदा को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दिलीप पहले धार में एयरटेल में पावर मैंटेनेंस का काम करता था। बाद में रतन मीणा, यशवंत राजपूत व आशुतोष से दोस्ती कर गिरोह बनाया। चारों खंडवा में किराये के मकान में रहते थे। बलेनो कार से दिन में टावरों की रैकी करते।
READ MORE: सिवनी हवाला मनी लूट कांड: आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 2 साल का बेटा बना आधार
गले में फर्जी आईडी कार्ड डालकर यशवंत खुद को एयरटेल इंजीनियर और दिलीप बीएसएनएल रीगर बताता था। लैपटॉप, पाने, पेंचिस, आरी कटर, प्लायरए टाई लेकर जाते।16 मई की दोपहर 3 बजे सीवल पहुंचे। रतन व आशुतोष 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े। आशुतोष ने बोल्ट खोले, रतन ने 200 फीट केबल काटकर नीचे गिराई। यशवंत व दिलीप नीचे खड़े रहे। केबल को छोटे टुकड़ों में काटकर बोरियों में भर कार से ले गए।
पुलिस ने आरोपियों से 1.29 लाख 200 रुपये के केबल के टुकड़े व घटना में प्रयुक्त औजार जब्त किए। आरोपियों ने कबूला कि खंडवा के निसानिया, हरसूद, सिहाड़ा, मथेला में भी मैंटेनेंस के बहाने केबल काटकर तांबा जलाकर बर्तन बाजार में बेचा था। रतन मीणा व यशवंत राजपूत फरार हैं। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त कार व शेष माल की तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

