लुधियाना। पंजाब में बीते दिनों से काफी बारिश हो रही है। प्रशासन लोगों को बार सावधान रहने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को पंजाब के गुरदासपुर, एसबीएस नगर व होशियारपुर में भारी वर्षा हुई, जबकि अन्य जिलों में भी सामान्य से मध्यम वर्षा हुई। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश होने की सम्भावना है।
बारिश के कारण अब पंजाब के नदी, तलाब में भी पानी अधिक हो गया है। यही कारण है कि लोगों को नदी, तलाब के करीब नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरदासपुर में 96.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 80.5 मिलीमीटर, पटियाला में 54.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 59.8 मिलीमीटर, लुधियाना में 20.6 मिलीमीटर, मोहाली में 29.7 मिलीमीटर, पठानकोट में 23.7 मिलीमीटर, रूपनगर में 16.5 मिलीमीटर व फतेहगढ़साहिब में 21.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

