पंजाब में आज भी कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। बीते दिन से बारिश का दौर चालू है। आज भारी बारिश होने की संभावना है। कल हुई बारिश के कारण कई गाँवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। होशियारपुर, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और तरनतारन बाढ़ की चपेट में हैं। पठानकोट के कुछ गाँवों में जलस्तर 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब में कल, मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में भारी और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। बुधवार से पंजाब में स्थिति सामान्य हो जाएगी। 72 घंटे तक स्थिति सामान्य रहने के बाद, 23 अगस्त से राज्य में मानसून फिर से सक्रिय होगा और बारिश की संभावना है।
आपको बता दें कि बारिश के कारण अधिकांश नदी और बांधों की स्थिति खतरे के निशान पर पहुंचती जा रही है। आम नागरिकों के साथ-साथ किसानों को भी यह एक बड़ी चुनौती भराव समय लग रहा है। ब्यास दरिया का पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भाखड़ा की स्थिति में चिंता जनक है। लोगों को बार बार सावधान किया जा रहा है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

