लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद से आज एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. बीते महीने जिले के हर्राठेमा वन परिक्षेत्र में 24 फरवरी को तांदुला जलाशय के किनारे एक भालू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. इसकी जानकारी नियमानुसार DFO कार्यालय को दिया जाना था, लेकिन वनकर्मी और विभागीय अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित न करते हुए गोपनीय तरीके से मृत भालू के शव को दफना दिया. इस घटना का खुलासा होते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया.

मामले के खुलासे के बाद DFO के निर्देशानुसार बालोद वन विभाग और वेटनारी डॉक्टर तांदुला जलाशय के किनारे घटना स्थल पहुंचे और खुदाई कर भालू के शव को बाहर निकाले. वहीं बालोद DFO ने इस मामले में तत्काल फॉरेस्ट गार्ड और डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. साथ ही देर होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.


इस मामले के उजागर होने के बाद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के जानवरों के अंगों की तस्करी में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि भालू के शव के पोस्टमॉर्टम और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.
देखें शो कॉज लेटर की कॉपी:


- Yamunanagar News: जगाधरी मार्केट कमेटी दफ्तर पर जड़ा ताला! जानिए दफ्तर के अंदर बंद अधिकारियों का क्या हुआ?
- India Bloc Connaught Place Lunch Live: कनॉट प्लेस में इंडिया ब्लॉक का लंच शुरू, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे, राजघाट तक मार्च करेंगे
- चुनावी बिसात पर BJP का बड़ा दांव; हरदोई महाबैठक में तय हुआ बूथ विजय का रणनीतिक रोडमैप
- पानीपत कोर्ट परिसर में गवाह पर गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला, जानिए पार्किंग में खड़ी गाड़ी से क्यों गायब हुए 2.50 लाख
- ‘नेताओं पर AK-47 चलाने की थी तैयारी’, लोकभवन मार्च के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

