पंजाब में लगातार मौसम बिगड़ ही नजर आ रहा है. ठंडी और बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी हुआ था लेकिन अब बताया जा रहा है कि तूफान आने की भी संभावना है कई जिलों में मौसम का असर काफी देखने को मिलेगा शीत लहर के साथ-साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी जताई गई है।
शुक्रवार शाम से पंजाब के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। जिसके बाद आधी रात से अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई। पंजाब के 12 जिलों में घने कोहरे और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के एक्टिव होने के अनुमान है। जिसके चलते 5-6 दिसंबर को पंजाब में बारिश व तूफान की संभावनाएं बन रही हैं। पंजाब के 12 जिलों में घने कोहरे और तूफान का अलर्ट जारी किया है। यही परिस्थितियां चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेंगी। जिसके बाद रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी व दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी देखने को मिल सकती है।

फ्लाइट हुई कैंसिल
आपको बता दें कि कोहरे के कारण अमृतसर हवाई अड्डे पर उड़ान यातायात बाधित हो गया है। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट अमृतसर में नहीं उतर सकी और उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान दिल्ली भेजा गया।
- ‘उज्जैन में चलने हैं बड़े हथौड़े, इसलिए CM के घर पर चला छोटा हथौड़ा!’ पीसी शर्मा का बड़ा वार; शिक्षकों के आंदोलन को दिया समर्थन
- Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत ने जीता डबल सिल्वर, अनाहत-अभय ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा
- PM मोदी के ‘मन की बात’ में उत्तराखंड का जिक्र, माणा-बगोरी की जनगणना बनी चर्चा, धामी ने जताया गर्व
- SP कार्यालय के सामने ग्रामीणों का चक्काजामः घायल पर झूठी धारा लगाने का आरोप, जांच के आश्वासन पर खुला जाम
- 16 दिन की तलाश और खौफनाक अंत: मथुरा के कुंड में मिला लापता लड़की का शव, इलाके में मची सनसनी


