पंजाब में लगातार मौसम बिगड़ ही नजर आ रहा है. ठंडी और बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी हुआ था लेकिन अब बताया जा रहा है कि तूफान आने की भी संभावना है कई जिलों में मौसम का असर काफी देखने को मिलेगा शीत लहर के साथ-साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी जताई गई है।
शुक्रवार शाम से पंजाब के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। जिसके बाद आधी रात से अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच गई। पंजाब के 12 जिलों में घने कोहरे और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के एक्टिव होने के अनुमान है। जिसके चलते 5-6 दिसंबर को पंजाब में बारिश व तूफान की संभावनाएं बन रही हैं। पंजाब के 12 जिलों में घने कोहरे और तूफान का अलर्ट जारी किया है। यही परिस्थितियां चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेंगी। जिसके बाद रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी व दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी देखने को मिल सकती है।

फ्लाइट हुई कैंसिल
आपको बता दें कि कोहरे के कारण अमृतसर हवाई अड्डे पर उड़ान यातायात बाधित हो गया है। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट अमृतसर में नहीं उतर सकी और उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। मलेशिया एयरलाइंस का एक विमान दिल्ली भेजा गया।
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बेगूसराय का ऋतिक गिरफ्तार! परिजनों ने बेटा मानने से किया इंकार
- गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
- मंडीदीप में महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष! लाठी-डंडों से मारपीट का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस
- माइंस एरिया में 3 भालुओं की एंट्री से कर्मचारियों में दहशत, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील, कैमरे में कैद हुआ VIDEO
- सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें जारी: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, आज ही होना होगा पेश

