रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर को लेकर राजनीति जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ एक कार्टून पोस्टर जारी कर संगठन के भीतर ‘कुर्सी दंगल’ को लेकर तंज कसा है। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी कार्टून पोस्टर जारी कर पलटवार किया है।

भाजपा का कांग्रेस पर कार्टून पोस्टर से हमला

भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को दिखाया गया है। पोस्ट में कांग्रेस संगठन के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान पर निशाना साधा गया है। भाजपा ने पोस्ट के साथ लिखा, “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो” ‘कुर्सी दंगल’।

कांग्रेस ने भी कसा तंज

वहीं भाजपा के पोस्ट के जवाब में कांग्रेस की ओर से भी सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया गया है। अपने पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा है, “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो” ‘कुर्सी दंगल’।

हालांकि, इस सियासी वॉर में दिलचस्प बात यह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने पोस्टर में एक जैसे कैप्शन का इस्तेमाल किया है। बस कार्टून पोस्टर में प्रदेश के बड़े नेताओं को अलग-अलग तरीके से दिखाया गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H