मोहाली। नवयुवक सिमरनजीत सिंह मान ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई और आतंकवादी शहजाद भट्टी की हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी हैं।
पत्रकारों से बातचीत में सिमरनजीत सिंह मान ने आरोप लगाया कि इन चारों ने कई मां के बेटों को मौत के घाट उतार दिया है। उनका कहना है कि अब ये आरोपी पुलिस हिरासत में सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, जबकि इन्हें फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।

इस इनाम की घोषणा ने क्षेत्र में चर्चा शुरू कर दी है। यह घटना उन लोगों की बढ़ती हताशा को दर्शाती है, जो मानते हैं कि कानूनी प्रक्रिया इन खतरनाक अपराधियों से निपटने में धिमी हैं। हालांकि, निजी तौर पर इस तरह के इनाम की कानूनी वैधता पर सवाल उठ सकते हैं। बता दें कि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
