आशुतोष तिवारी, रीवा। शहर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर लगाए गए ब्रेनलेस पोस्टरों से सियासत गरमा गई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे इन ब्रेनलेस पोस्टरों के माध्यम से भाजपा नेता में अपना विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा नेता गौरव तिवारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी के बयानों पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश में AI समिट के बारे में ब्रेनलेस और शर्टलेस राहुल गांधी के बयानों से देश की गरिमा पर हमला किया।

बढ़ते हुए भारत के लिए इस तरह के बयान और प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने और कामेश्वर पटेल ने भी इस पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से पोस्टर हटाने तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पोस्टर मामले को लेकर शहर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

बड़ी खबरः 2 मार्च से बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, नई परिवहन नीति और पीपीपी मॉडल के विरोध

कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री कांग्रेस

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m