पंजाब के जिला फाजिल्का में पोटाश के भंडार मिले हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Geological Survey of India) के भू-विज्ञानी सर्वे करके इस बात का पता लगाने की कोशिश में हैं कि यहां पर कितना पोटाश का भंडार है। सर्वे का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। रिपोर्ट आने के बाद इसे केंद्र के साथ सांझा किया जाएगा।
पंजाब के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट आगामी मार्च तक आने की उम्मीद है। सर्वे रिपोर्ट शेयर करने के बाद केंद्र की ओर से ही पोटाश को नीलाम करने व अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने का काम किया जाएगा। फाजिल्का के अलावा राज्य दक्षिण के अन्य जिलों में भी सर्वे को करवाने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इस पर निर्णय लिया जाना है।
कृषि व पैट्रो केमिकल आदि क्षेत्रों में पोटाश की बड़ी मांग होती है। ऐसे में फाजिल्का में पोटाश के भंडार मिलने से एक नई उम्मीद जगी है। अगर रिपोर्ट सही आती है तो पंजाब के हालात बदल सकते हैं।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल का कहना है, पंजाब के लिए यह सुखद खबर है। राज्य में पोटाश के भंडार पाए गए हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
- Tata Nexon 2027 : नए ATLAS प्लेटफॉर्म, Level-2 ADAS और नए लुक के साथ बवाल मचाने की तैयारी
- भारत-बेल्जियम के बीच 10 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, पाकिस्तान को हथियार न देने का भारत को मिला आश्वासन
- सनसनीखेज वारदात: लव मैरिज के एक महीने बाद नवविवाहिता की नृशंस हत्या, पानी के हौज में मिला शव
- बागवानी की फ्री ट्रेनिंग, इच्छुक हैं तो अभी करें आवेदन; सरकार दे रही 5 दिन की ट्रेनिंग
- SC आयोग की जनसुनवाई में समाधान : 26 शिकायतों का निपटारा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

